वन विहार को प्रदूषण-मुक्त और सुविधायुक्त बनाने सुझाव आमंत्रित
भोपाल : बुधवार, जून 17, 2020, 18:20 IST

वन विहार को पूर्ण रूप से प्रदूषण-मुक्त और वहाँ स्थित सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिये नागरिकों से सुझाव माँगे गये हैं। सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं। वन विहार में उपलब्ध सुविधाओं में से आपको कौन-सी सुविधा सबसे अच्छी लगती है तथा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिये किस तरह के उपाय किये जा सकते हैं। इन बिन्दुओं पर सुझाव दिये जा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि भोपाल स्थित वन विहार का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक रूप में वन्य-प्राणियों की सुरक्षा और उन्हें आश्रय देने के साथ ही उनके प्राकृतिक आवास को बचाए रखने के लिये जन-साधारण में जागरूकता लाना है।
राजेश पाण्डेय
Source link

