वन विहार राष्ट्रीय उद्यान 22 जून से खुलेगा


वन विहार राष्ट्रीय उद्यान 22 जून से खुलेगा


 


भोपाल : बुधवार, जून 17, 2020, 19:50 IST

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन गतिविधियाँ 22 जून से प्रारंभ हो रही है। कोविड-19 के प्रसार से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत वन विहार में भ्रमण का समय प्रात: 6.30 से दोपहर 12 बजे तक तथा सायंकाल 3 बजे से 6.30 बजे तक रहेगा। दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी पर्यटकों को वन विहार में प्रवेश के पूर्व कोरोना वायरस से बचाव के लिये निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी पर्यटकों की प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी। सभी पर्यटकों को मास्क लगाना तथा शासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिये जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here