वयोवृद्ध तेंदुआ शेरू की हुई मृत्यु


वयोवृद्ध तेंदुआ शेरू की हुई मृत्यु


 


भोपाल : शनिवार, मई 15, 2021, 20:32 IST

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल के वयोवृद्ध नर तेंदुआ ‘शेरू’ की शुक्रवार को मृत्यु हो गई। तेन्दुए की मृत्यु प्रथम दृष्टया वृद्धावस्था के कारण होना पाई गई है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान संचालक श्री अजय कुमार यादव ने बताया कि ‘शेरू’ तेन्दुआ पर्यटकों में काफी लोकप्रिय था। इसकी उम्र तकरीबन 16 वर्ष थी। यह तेन्दुआ 7 साल पहले महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उद्यान चन्द्रपुर (तड़ोबा) से प्राप्त किया गया था।

श्री यादव ने बताया कि तेन्दुआ कुछ समय से अस्वस्थ रहने के कारण इसे पर्यटकों के डिस्पले जोन से हटाकर तेंदुआ रेस्क्यू सेंटर की हाऊसिंग क्रमांक एक में रखा गया था। इस तेन्दुआ का उपचार वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा किया जा रहा था।

मृत तेन्दुए का पोस्टमार्टम वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शनिवार को किए जाने के बाद अग्नि को सामर्पित कर दिया गया। वन विहार में वर्तमान में अब 10 तेन्दुए शेष बचे है।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here