पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. (सांकेतिक चित्र)
धमतरी की एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि गांव वालों की सतर्कता से एक निर्मम हत्याकांड टल गई. अब आरोपी गैंदलाल को कानून उसके किए की सजा देगा.
बदला लेने करना चाहता था हत्या
मामले में जब पुलिस ने शुरुआती पूछताछ की तो पता चला कि गैंदलाल शुरू से ही सामान्य स्वभाव का नहीं था. उसने अपने भाई की हत्या कर दी थी जिसमें उसे सजा भी हुई. उस समय इसी पड़ोसी परिवार ने गैंदलाल के खिलाफ पुलिस को बयान दिया था. तभी से वो इस परिवार से रंजिश रखता था और बदला लेना चाहता था. जेल से लौटने के बाद भी वो सुधरा नहीं. आए दिन अपने ही बच्चों से मारपीट किया करता था जिसे उसके पड़ोस में रहने वाली महिला देखती थी और अक्सर गैंदलाल को टोक दिया करती थी. ये बात गैंदलाला को नागवार गुजरती थी. इस बात का बदला लेने के लिए गैंदलाल ने उस महिला के बच्चों की हत्या का इरादा बना लिया था और मौका पाते ही बच्चियों को अगवा कर लिया.
अब सलाखों के पीछे आरोपीफिलहाल पुलिस ने गैंदलाल को गिरफ्तार कर लिया है. अगर गैंदलाल के दूसरे भाई ने समय पर सबकुछ देखा न होता और बच्चियों को बचाया न होता तो आज एक बड़ी वारदात हो चुकी होती. धमतरी की एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि गांव वालों की सतर्कता से एक निर्मम हत्याकांड टल गई. अब आरोपी गैंदलाल को कानून उसके किए की सजा देगा.
ये भी पढ़ें:
नारायणपुर कैंप में CAF के जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत
आंखें नम कर गए अजीत जोगी, पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज होगी अंतिम विदाई
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए धमतरी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 30, 2020, 11:29 AM IST

