विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: मंत्री श्री देवड़ा


विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: मंत्री श्री देवड़ा


वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने एक करोड़ 45 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया 


भोपाल : शनिवार, जनवरी 9, 2021, 18:08 IST

वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने नगर परिषद पिपलियामंडी जिला मंदसौर में एक करोड़ 45 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 81 लाख 22 हजार से निर्मित होने वाले सर्व-सुविधायुक्त नवीन नगर परिषद कार्यालय पिपलियामंडी, 37 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वार्ड क्रमांक 5 में शॉपिंग काम्पलेक्स का भूमि-पूजन एवं 27 लाख 21 हजार से निर्मित वार्ड क्रमांक 12 में मांगलिक भवन का लोकार्पण किया। श्री देवड़ा ने कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।


संतोष मिश्रा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here