वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने श्री दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया


वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने श्री दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया


 


भोपाल : शनिवार, सितम्बर 12, 2020, 16:55 IST

वाणिज्यिक कर एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने संचालक पेंशन एवं विशेष सहायक श्री सतीश चंद्र दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री देवड़ा ने कहा है कि दुबे सहज एवं प्रतिभावान अधिकारी थे। उनके विचारों की निर्भीकता स्पष्ट वादिता एवं प्रेरणा परक व्यक्तित्व से पाँच माह की अल्पावधि में मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने और जानने का अवसर मिला। इस दुखद स्थिति में मैं और मेरे सारे सहयोगी श्री दुबे के परिवार के साथ है। श्री देवड़ा ने संकट की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को ईश्वर से दुःख सहन करने की प्रार्थना की है।


संतोष मिश्रा 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here