विदिशा के ग्राम मसूदपुर की चालू हैं चारों आटा चक्कियाँ


विदिशा के ग्राम मसूदपुर की चालू हैं चारों आटा चक्कियाँ


 


भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 9, 2020, 21:20 IST

विदिशा जिले में गंजबासौदा के ग्राम मसूदपुर की चारों आटा चक्कियाँ चालू हैं। जिला कलेक्टर ने आटा चक्कियों के बंद होने संबंधी खबरों को भ्रामक बताया है। बासौदा के नायब तहसीलदार और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वयं गाँव में जाकर जाँच की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गाँव की चारों आटा चक्कियों द्वारा नियमित रूप से पिसाई का कार्य किया जा रहा है। गाँववालों और मजदूरों के पास खाने के लिये आटे की काई समस्या नहीं है।

कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया है कि ग्रामीणों और मजदूरों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष रूप से अपने मातहतों के मार्फत ध्यान रखा जाये।


अलूने/अहिरवाल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here