विधानसभा उपनिर्वाचन की मतगणना में ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक और अनूपपुर में होंगे सबसे कम राउण्ड


विधानसभा उपनिर्वाचन की मतगणना में ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक और अनूपपुर में होंगे सबसे कम राउण्ड


 


भोपाल : सोमवार, नवम्बर 9, 2020, 18:45 IST

विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 10 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर होगी। मतगणना में सबसे अधिक राउण्ड ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-ग्वालियर पूर्व में 32 राउण्ड और सबसे कम अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर में 18 राउण्ड होंगे।

मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 सुमावली में 25, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 6-मुरैना में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7-दिमनी में 23, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8-अम्बाह में 23, भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13-गोहद में 24, ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्वालियर में 30, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-डबरा में 24, दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर में 19, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा में 26, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-पोहरी में 23, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी में 23, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर में 22 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34-मुंगावली में 21 राउण्ड होंगे।

सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37-सुरखी में 22, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा में 23, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची में 27, राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्यावरा में 25, आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर में 24, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्या में 21, खण्डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता में 21, बुरहानपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर में 26, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर में 22, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर एवं मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा में 28-28 राउण्ड होंगे।


राजेश दाहिमा/लक्ष्मण सिंह


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here