विस्थापित विद्यार्थी निवासरत जिले से दे सकेंगे परीक्षा


विस्थापित विद्यार्थी निवासरत जिले से दे सकेंगे परीक्षा


25 से 28 मई तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन 


भोपाल : रविवार, मई 24, 2020, 20:19 IST

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक तथा हायर सेकेण्डरी (अंध, मूक, बधिर) की शेष परीक्षाएँ 9 जून, 2020 से आयोजित की जा रही हैं। लॉकडाउन या अन्य कारणों से जो परीक्षार्थी अपने निवास स्थान से विस्थापित हुए हैं, ऐसे सभी परीक्षार्थी के लिये माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने निर्णय लिया है कि विस्थापित परीक्षार्थी विशेष परीस्थितियों में वर्तमान में जिस भी जिले में निवासरत हैं, वहीं से परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल श्री अनिल सुचारी ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो शेष परीक्षायें अन्य किसी जिले से देना चाहते हैं वे 25 मई से 28 मई शाम 4 बजे तक एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क/पोर्टल या मण्डल के मोबाइल एप से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिले की समन्वयक संस्था तथा मण्डल के संभागीय कार्यालयों में भी उपलब्ध रहेगी। परीक्षार्थी को जिला परिवर्तन की स्थिति में नवीन चयनित जिले के जिला मुख्यालय पर ही परीक्षा केन्द्र आवंटित किया जायेगा। जिले के अंदर केन्द्र परिवर्तन मान्य नहीं होगा।


आशीष शर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here