वेंटिलेटर पर पूर्व सीएम अजीत जोगी, गंगा इमली का बीच गले में अटकने से बिगड़ी तबीयत, ajit jogi hospitalized raipur cardiac arrest ajit jogi critical ajit jogi health update raipur ajit jogi in hospital | raipur – News in Hindi

वेंटिलेटर पर पूर्व सीएम अजीत जोगी, गंगा इमली का बीज गले में फंसने से बिगड़ी तबीयत

पिता अजीत जोगी के स्वास्थ्य को लेकर बेटे अमित जोगी ने एक ट्वीट किया है. (फाइल फोटो)

अस्पताल द्वारा जारी अजीत जोगी के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अजीत जोगी शनिवार सुबह अपने बंगले के गार्डन में घूम रहे थे. इस दरौन उन्होंने गंगा इमली खाई और उनकी तबीयत बिगड़ी.

रायपुर.  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) की शनिवार सुबह  कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के बाद रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के डायरेक्टर  सुनील खेमका के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट के बाद अजीत जोगी की धड़कन लगभग रुक गई थी, लेकिन अब रिकवरी हो रही है. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम उन्हें लगातार मॉनिटर कर रही है. जल्द ही अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में और जानकारी दी जाएगी. अगले 48 घंटे तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा.

अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार दोपहर तकरीबन 12.30 बजे अजीत जोगी को गंभीर हालत में लाया गया. डॉ. पंकज ओमर ने उन्हें घर पर ही उन्हें सीपीआर दिया और ऐसे ही अस्पताल लाया. घर पर ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया. फिलहाल उनका ECG और पल्स वापस आ गया है. हृदय सामान्य हो रहा है लेकिन सांस लेने में अभी भी तकलीफ हो रही है.

ऐसे बिगड़ी तबियत

अस्पताल द्वारा जारी अजीत जोगी के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अजीत जोगी शनिवार सुबह अपने बंगले के गार्डन में घूम रहे थे. इस दरौन उन्होंने गंगा इमली खाई. इमली का एक बीज उनके गले में जाकर फंस गया. इसके कुछ देर बाद उनको अटैक आ गया. वहीं अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने कहा कि अजीत जोगी को दवा से ज्यादा लोगों की दुआओं की जरूरत है. आज सुबह तक वो एकदम ठीक थे. उन्होंने नास्ता भी किया था. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर है. उनका हृदय काम करना शुरू कर दिया है. अगले 48 घंटे तक वे मेजिकल ऑब्जर्वेशन में ही रहेंगे.अमित जोगी ने किया ट्वीट

पिता अजीत जोगी के स्वास्थ्य को लेकर बेटे अमित जोगी ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि  पापा की तबियत बहुत गंभीर है. ढाई करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की प्रार्थनाओं और ईश्वर की इच्छा पर ही अब सब कुछ निर्भर है. वे एक योद्धा हैं. हम को पूर्ण विश्वास है कि वो जल्द ही,एक बार फिर इस परिस्थिति को हराकर स्वस्थ और अजेय होंगे. 

 

ये भी पढ़ेंं: 

सोमवार सुबह 7 बजे तक रायपुर में टोटल लॉकडाउन, शराब के ठेके भी बंद, खुलेगी सिर्फ ये दुकानें 

कार्डियक अरेस्ट के बाद पूर्व सीएम अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 9, 2020, 3:59 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here