डॉक्टर्स के मुताबिक अजीत जोगी की हालत अभी भी नाजुक है. (फाइल फोटो)
Ajit Jogi Health Update: छत्तीसगढ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत लगातार पांचवें दिन गंभीर बनी हुई है. अस्पताल ने नया हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है.
अजीत जोगी का राजधानी के नारायणा अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल द्वारा जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि उनका हृदय, ब्लड प्रेशर और यूरिन आउटपुट नियंत्रित है. उन्हें वेंटिलेटर के जरिए सांस दी जा रही है. अस्पताल का कहना है कि डॉक्टर्स की टीम अजीत जोगी के स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
जोगी को दी जा रही ऑडियो थेरेपी
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी को ऑडियो थेरेपी दी जा रही है. इस दौरान उन्हें उनका पसंदीदा संगीत सुनाया जा रहा है. इस ऑडियो थैरेपी के बाद उनकी तबीयत में आंशिक सुधार हुआ है. इसके साथ ही उनके दिमाग में कुछ हलचल देखने को मिली है. बताया गया है कि जोगी के आंखों की पुतलियों के फैलाव में भी कुछ कमी आई है. हालांकि, मेडिकल बुलेटिन में यह साफ तौर पर कहा गया है कि उनकी तबीयत अभी भी बहुत गंभीर बनी हुई है.सीएम भूपेश बघेल ने की थी मुलाकात
प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल भी पूर्व सीएम अजीत जोगी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली. इसके बाद सीएम ने उनकी पत्नी डॉ. रेणु जोगी और उनके बेटे अमित जोगी से बातचीत भी की थी. साथ ही सीएम ने उनके परिवार के लोगों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने की बात कही थी. बता दें कि अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्तपाल में भर्ती कराया गया है. बीते 9 मई से अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम जोगी कोमा में हैं.
ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ में भी महंगी हुई शराब, बघेल सरकार ने लगाया ‘कोरोना टैक्स’, जानें कितना बढ़ा रेट
बच्चा पैदा करने की नहीं थी इजाजत, परेशान होकर 8 लाख के नक्सली दंपति ने किया सरेंडर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 13, 2020, 7:28 PM IST