वेलस्पन कॉर्प के वन स्टॉप पाइप व कोटिंग सोल्यूशन का भव्य लांच 20 दिसम्बर को


वेलस्पन कॉर्प के वन स्टॉप पाइप व कोटिंग सोल्यूशन का भव्य लांच 20 दिसम्बर को


मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे लांच 


भोपाल : शनिवार, दिसम्बर 19, 2020, 21:23 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 दिसम्बर को एक छत के नीचे वन स्टॉप पाइप और कोटिंग सोल्यूशन की निर्माण-सुविधा को लांच करेंगे। यह कार्यक्रम इण्डस्ट्रियल एरिया-जमुनिया-खेजड़ा जिला रायसेन में होगा।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री चौहान का आगमन सुबह 10.30 पर होगा। सुबह 10.40 से 10.50 बजे तक प्लांट की उद्‌घाटन पट्टिका का अनावरण एवं संस्थापक अध्यक्ष वेलस्पन ग्रुप की मूर्ति स्थापित की जायेगी। सुबह 10.50 से पूर्वाहृन 11.10 बजे तक प्लांट का टूर होगा। इसके बाद दीप प्रज्जवलित किया जायेगा। पूर्वाहृन 11.15 से 11.20 तक कॉर्पोरेट और सीएसआर मूवी प्रदर्शित की जायेगी। इसके बाद वेलस्पन ग्रुप के चेयरमेन श्री बी.के. गोयनका का संबोधन होगा। पूर्वाहृन 11.30 से 11.40 बजे तक मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन होगा।पूर्वाहृन 11.40 बजे वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विपुल माथुर द्वारा आभार प्रदर्शन किया जायेगा।


नीरज शर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here