शंकर व्याख्यानमाला में आचार्य स्वामी अद्वैतानन्द का व्याख्यान रविवार को


शंकर व्याख्यानमाला में आचार्य स्वामी अद्वैतानन्द का व्याख्यान रविवार को


 


भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 24, 2020, 15:10 IST

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग द्वारा शंकर व्याख्यानमाला का आयोजन रविवार दिनांक 27 दिसम्बर 2020 को प्रातः 9 बजे किया जा रहा है। इसमें चिन्मय मिशन नाशिक के आचार्य स्वामी अद्वैतानन्द ‘जीवन्मुक्ति’ विषय पर व्याख्यान देंगे। व्याख्यान का लाइव प्रसारण न्यास के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर किया जाएगा।

स्वामी अद्वैतानन्द सरस्वती– एक परिचय

स्वामी जी का जन्म खरगोन, मध्यप्रदेश में हुआ। बिलासपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियर की उपाधि। स्वामी चिन्मयानन्द जी और स्वामी तेजोमयानन्द जी से प्रेरित होकर वर्ष 1989 से 1991 तक स्वामी सुबोधानन्द जी के सान्निध्य में हिमाचल प्रदेश के सिद्धबाड़ी संदीपनी हिमालय में वेदान्त शास्त्रों का अध्ययन किया। वर्ष 2002 में सन्यास दीक्षा प्राप्त की। संदीपनी साधनालय एवं सिद्धबाड़ी में संचालित वेदान्त पाठ्यक्रम के आचार्य रहे। स्वामी जी द्वारा वेदान्त दर्शन पर कई देशों में हिन्दी, मराठी एवं अंग्रजी भाषा में व्याख्यान दिये गये हैं। आचार्य भगवद्गीता, उपनिषदों और वेदान्त विषय की आंतरिक जटिलताओं का खुलासा सहज ढंग से करते हैं। उनका श्री रामचरितमानस का मधुर गायन श्रोताओं को आनन्द की स्थिति में पहुँचाता है। वर्तमान में चिन्मय मिशन, नासिक के आचार्य हैं।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here