शंकर व्याख्यानमाला 15 नवम्बर को
भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 12, 2020, 16:34 IST

संस्कृति विभाग आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा आचार्य शंकर के अद्वैत वेदान्त के लोकव्यापीकरण के लिए प्रतिमाह शंकर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में 15 नवम्बर, 2020 को सुबह 9 बजे शंकर व्याख्यानमाला का ऑनलाइन प्रबोधन होगा। इस व्याख्यानमाला में स्वामी शारदानन्द सरस्वती, चिन्मय इन्टरनेशनल फॉउण्डेशन, वेलियानाड का प्रबोधन होगा।
राजेश पाण्डेय
Source link

