शबरी जयंती समारोह में मंत्री श्री मरकाम और श्री जयवर्द्धन सिंह
भोपाल : सोमवार, फरवरी 24, 2020, 20:25 IST

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह अपने प्रभार के जिला राजगढ़ के अंतर्गत ब्यावरा में आयोजित माँ शबरी जयंती समारोह में शामिल हुए। आदिम-जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम भी कार्यक्रम में पहुँचे। मंत्रीद्वय को कार्यक्रम में साफा बाँधकर और तीर-कमान भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने माँ शबरी का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन और चरित्र सम्पूर्ण समाज के लिये प्रेम तथा सद्भाव का प्रतीक है। मंत्री श्री मरकाम ने कहा कि माता शबरी ने मानव समाज को प्रेम की चरम सीमा के सुख का अनुभव कराया। विधायक श्री गोवर्धन दांगी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुकेश मोदी
Source link

