शहडोल जिले से भाजपा और कांग्रेस को क्यों है मोह…? कौन मारेगा बाजी

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कल शहडोल जिले में चुनावी सभा करके गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी यहां 1 जुलाई 2023 को सभा कर चुके हैं। आखिर इस शहडोल में ऐसा क्या है, जो कि सभी पार्टिंयों के प्रमुख नेता यहां सभा करने आते हैं? शहडोल संभाग 8 विधानसभा सीटों को कवर करता है। यहां की 7 सीटें आरक्षित हैं, जबकि एकमात्र अनूपपुर (Anooppur) जिले की कोतमा सीट ही सामान्य वर्ग के लिए रखी गई है। शहडोल जिले की तीनों विधानसभा सीटें ब्यौहारी, जयसिंहनगर, जैतपुर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ब्यौहारी विधानसभा सीट से 2018 के चुनाव में भाजपा के कोल शरद जुगलाल (Sharad Koul) ने चुनाव जीता था। साल 2013 के चुनाव को छोड़ दें तो उसके पहले कई चुनावों में यहां भाजपा प्रत्याशी ही जीतते आ रहा है। वहीं, जैतपुर विधानसभा से भाजपा की मनीषा सिंह (Manisha Singh BJP) विधायक हैं। 2008 के बाद से लगातार यह सीट बीजेपी के खाते में आ रही है। उधर, जयसिंहनगर विधानसभा सीट से 2003 से लगातार भाजपा फतह हासिल कर रही है। जयसिंह मरावी यहां से भाजपा विधायक हैं। आपको बता दें कि शहडोल संभाग महाकौशल के अंतर्गत आता है। महाकौलश क्षेत्र में कुल 38 सीटें आती हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 24 सीटें हासिल कर ली थीं। भाजपा को 13 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। ऐसे माहौल में भी शहडोल जिले की तीनों ब्योहारी, जैतपुर, ज​यसिंहनगर विधानसभा में भाजपा को कमल ही खिला था। यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज रैली में अपनी दम दिखाई। राहुल ने शहडोल संभाग के साथ ही साथ पूरे महाकौशल क्षेत्र की 34 सीटों पर और विंध्य की 30 सीटों तक अपनी आवाज पहुंचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here