शहर के रिहायसी इलाके के घर में लगी आग मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू | – Bundelkhand News


झाँसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रस बिहार कालोनी में रहने वाले वीरेंद्र राय के मकान में सुबह चार पांच बजे अचानक आग लग गयी किसी प्रकार परिवार घर से बाहर निकल सका और आग की तेज लपटें उठने लगी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग को बुझाने में सफलता हासिल की।आग का लगना शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है 

पुरे मामले पर फायर बिग्रेड के सीएफओ के के ओझा का कहना है की जैसे ही हमे सुचना मिली तो तुरंत गाड़िया भेजी गयी और आग पर काबू पाया गया।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here