पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा का कहना है कि आरोपी बहुत ही शातिर है, लेकिन साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी ने खत में 15 लाख रुपए की मांग की गई थी और नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी. धमकी मिलने के बाद घबराए शिक्षक ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की. इसके बाद एसएसपी आरिफ शेख के निर्देश पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शिक्षक के घर के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाला ताकि आरोपी का हुलिया पता चले.
लगातार धमकी दे रहा था आरोपी
पुलिस लगातार आरोपी की पतासाजी कर रही थी. इस दौरान आरोपी कई बार शिक्षक को अलग-अलग नंबर से कॉल कर 15 लाख रुपए नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा था. आरोपी इतना शातिर था कि धमकाने के लिए अपने फोन नंबर का इस्तेमाल नहीं करता था. पहले किसी भी मेडिकल स्टोर में जाकर दवाई मांगता था. फिर दवाई नहीं मिलने पर डॉक्टर से पूछने की बात कहता था. अपने फोन में बैलेंस नहीं होने का हवाला देकर वह मेडिकल स्टोर संचालक से उसका फोन मांगकर डॉक्टर को धमकाता था.जांच के दौरान पुलिस को प्लंबर का काम करने वाले चतुर दास मानिकपुरी का पता चला जिसे घेराबंदी करके पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, आरोपी चतुर दास मानिकपुरी पेशे से प्लंबर का काम करता है और शिक्षक के घर निर्माण के दौरान काम कर चुका था. इस दौरान उसे पता चला शिक्षक के पास काफी रुपए हैं फिर उसने फिरौती वसूलने का प्लान बनाया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा का कहना है कि आरोपी बहुत ही शातिर है, लेकिन साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें:
अब नहीं रहेगा टोटल लॉकडाउन, दुकानों की टाइमिंग भी फिक्स, जानें शादी के नए नियम
पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत गंभीर, सेहत को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 29, 2020, 10:00 AM IST