शिवराज ने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया तोहफा, दीपावली से पहले मिलेगा वेतन


भोपाल, ब्यूरो। देश का महापर्व दीपावली 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोई भी त्योहार तभी अच्छा लगता है जब उसे मनाने के लिए आर्थिक जरूरतें पूरी हों। ऐसे में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों को दीपावली से पहले तोहफा दिया है। सभी को वेतन त्योहार के पहले ही दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षाेल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here