शिवराज सरकार ने अन्य राज्यों से मजदूरों को लाना किया शुरू – Lockdown coronavirus shivraj government starts to bring back migrant labroures stranded in other states

  • दूसरे राज्यों में फंसे हैं मजदूर
  • बसों में भरकर लाया जाएगा प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार से अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे मजदूरों को मध्य प्रदेश लाना शुरू कर दिया है. पहले चरण में गुजरात में फंसे मजदूरों का जत्था शनिवार रात झाबुआ के रास्ते मध्य प्रदेश में दाखिल हुआ. दरअसल, शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से वहां फंसे मजदूरों को मध्य प्रदेश भेजने की बात की थी. उसके अगले ही दिन यानी कि शनिवार को बसों के जरिए मजदूरों को मध्यप्रदेश वापस लाने का काम शुरू हो गया.

शनिवार को गुजरात से 98 बसों में करीब 2400 मजदूर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए हैं. इनमे से शनिवार देर रात तक 40 बसें मध्य प्रदेश पहुंच भी गयी हैं. इसके अलावा राजस्थान से भी मजदूर आना शुरू हो गए हैं. जल्द ही अन्‍य राज्‍यों से भी मजदूरों को प्रदेश वापस बुलाया जाएगा. अन्य राज्यों से आने वाले सभी मजदूरों की स्‍क्रीनिंग और स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण की व्यवस्था बॉर्डर पर की गई है. घर पहुंचने पर उन्‍हें होम क्वारंटीन में रखा जाएगा.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

अन्य जिलों से भी मजदूरों को घर भेजना शुरू

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में ही अन्‍य जिलों में फंसे मजदूरों को बसों से उनके गृह जिलों/गांवों में लाने का कार्य भी किया जा रहा है. इस कड़ी में शनिवार को 6 बसों से कई मजदूर खंडवा से सतना, रीवा, डिंडोरी, ग्वालियर, बैतूल और हरसूद भेजे गए.

ई-पास की व्यवस्था

इसके अलावा कई बच्‍चे जो अन्‍य राज्‍यों या अन्‍य जिलों में हैं और घर वापस जाना चाहते हैं, उनके लिए भी सरकार ई-पास की व्यवस्था करने जा रही है. ई-पास बनवाकर वो अपने-अपने साधनों से घर लौट सकेंगे. हालांकि इंदौर, भोपाल, उज्‍जैन जैसे संक्रमित जिलों में इस दौरान किसी के भी आने या जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध जारी रहेगा.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. शनिवार को राज्य में 99 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. अब तक राज्य में कुल 1945 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. साथ ही अब तक मध्य प्रदेश में कुल 99 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

बता दें, लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है. देश में कोरोना (Covid-19) पॉजिटिव मामलों की संख्या 25 हजार के करीब पहुंच गई है. वहीं अब तक 779 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 5210 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here