शिवरीनारायण में बोले भूपेश बघेल- जनता को मिले हर योजना का लाभ

रायपुर, ब्यूरो। छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने आज शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उन्होंने कहा कि जनहित में उठाए जा रहे कदम और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाना ही सभी का लक्ष्य होना चाहिए। अधिकारियों को यह ध्यान में रखना होगा कि वे जनता से न कटें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अधिकारियों को जनता से सीधा जुड़ाव रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here