शूटिंग के समय सबसे ज्यादा किस सीन में इमोशनल हुए थे स्टार्स, अरुण ने बताया – Arun govil ramayana trending askarun this scene very emotional serial retelecast finish tmov

रामानंद सागर की रामायण का रीटेलिकास्ट भी खत्म हो चुका है. एक बार फिर से दर्शकों को इस सीरियल ने काफी प्रभावित किया. बल्कि इस बार तो सीरियल ने पिछली बार के भी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. टीआरपी में रामायण को वैश्विक स्तर पर बड़ी कामयाबी मिली. अब जब सीरियल खत्म हो चुका है तो इसकी यादों को ताजा करने के लिए राम का रोल प्ले करने वाले अरुण गोविल ने #AskArun के जरिए लोगों से रामायण से जुड़े सवाल मांगे, जिसका जवाब उन्होंने खुद दिया.

एक शख्स ने #AskArun के जरिए अरुण गोविल से पूछा कि रामायण की शूटिंग के दौरान वो कौन सा सीन था, जिसमें सभी लोग इमोशनल हो गए थे. इसका जवाब देते हुए अरुण ने कहा- भरत मिलाप के दौरान सभी इमोशनल हो गए थे.

रामायण में ‘राम’ अरुण गोविल के कौन से हैं 2 पसंदीदा किरदार? किया खुलासा

फिर लीलाएं रचेंगे श्रीकृष्ण, आज से टीवी पर शुरू होगा रामानंद सागर का ये हिट शो

बता दें कि भरत मिलाप रामायण के सबसे इमोशनल सीन्स में से एक माना जाता है. जब भरत वनवास के बीच से ही भगवान राम को वापस अयोध्या चलने के लिए कहते हैं तो इस दौरान राम वापस जाने से मना कर देते हैं और इसके बाद भरत भगवान राम की खड़ाऊं लेकर वापस अयोध्या चले आते हैं.

अब दिखेगी श्रीकृष्ण की लीला

रामायण के दूरदर्शन पर खत्म होने के बाद अब उसपर रामानंद सागर के सीरियल श्रीकृष्ण का रीटेलिकास्ट शुरू होगा. इस सीरियल को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया था. दूरदर्शन पर इसका प्रसारण रात 9 बजे किया जाएगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here