शोएब अख्तर ने माना- सहवाग से ज्यादा टैलेंटेड था यह PAK क्रिकेटर, पर समझदार नहीं – nazir had more talent than sehwag but indian was more brainy says akhtar tspo

  • शोएब अख्तर ने सहवाग और नजीर में की तुलना
  • बोले- PAK ने नजीर की प्रतिभा की कद्र नहीं की

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि वीरेंद्र सहवाग के दौर में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी इमरान नजीर इस आक्रामक भारतीय से ज्यादा प्रतिभाशाली थे, लेकिन ज्यादा समझदार नहीं थे. और साथ ही उन्हें देश के क्रिकेट प्रशासन से भी सहयोग नहीं मिला. अख्तर को लगता है कि पाकिस्तान ने नजीर की प्रतिभा की कद्र नहीं की.

शोएब अख्तर ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इमरान नजीर उतने समझदार थे, जितने सहवाग. मुझे नहीं लगता कि सहवाग में इतनी प्रतिभा थी, जितनी नजीर में थी. प्रतिभा के मामले में कोई तुलना नहीं हो सकती.’

उन्होंने कहा, ‘जब उसने भारत के खिलाफ एक अभ्यास मैच में आक्रामक शतक लगाया था तो मैंने इमरान नजीर को लगातार खिलाने की बात कही, लेकिन प्रशासन ने बात नहीं सुनी.’ नजीर ने पाकिस्तान के लिए केवल आठ टेस्ट मैच खेले और उनमें 427 रन बनाए, जबकि 79 वनडे में उन्होंने देश के लिए 1895 रन जोड़े. वहीं, सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट में 8586 रन और 251 वनडे में 8273 रन बनाए.

ये भी पढ़ें … जब भारत को जीतता देख बेईमानी पर उतरा PAK, मारने लगा बाउंसर पर बाउंसर

रावलपिंडी एक्सप्रेस ने पाकिस्तान क्रिकेट अधिकारियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास जो खिलाड़ी थे, उनकी उन्होंने ठीक से कद्र नहीं की. अख्तर ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम नहीं जानते कि अपनी प्रतिभाओं का ख्याल कैसे रखा जाए. हमारे पास इमरान नजीर के रूप से वीरेंद्र सहवाग से ज्यादा बेहतर खिलाड़ी हो सकता था. वह सभी शॉट बेहतरीन तरीके से खेलता था, जबकि एक अच्छा फील्डर भी था. हम उसका अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके.’

उन्होंने कहा कि नजीर के करियर में पूर्व महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, ‘जब भी इमरान नजीर अच्छा खेलता, तो यह जावेद मियांदाद की वजह से होता. जब भी वह खराब शॉट खेलता तो जावेद भाई उसे संदेश भेजते.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here