शौर्य स्मारक में शाम 5 बजे से “एकै राम रहीम… भजन संध्या


शौर्य स्मारक में शाम 5 बजे से “एकै राम रहीम… भजन संध्या


 


भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 1, 2020, 17:57 IST

संस्कृति विभाग स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को शाम 5 बजे से शौर्य स्मारक में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। “एकै राम रहीम…” भजन संध्या की प्रस्तुति आश्रम भजनावली-मैहर बैण्ड (वाद्य-वृंद) और भजनांजलि-सुहासिनी जोशी एवं दल भोपाल द्वारा दी जाएगी।

फिल्म डिवीजन मुम्बई से प्राप्त फिल्मों का प्रदर्शन गाँधी फिल्मोत्सव में 2 से 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से किया जायेगा। इसी प्रकार महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन 2 से 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक किया जा सकता है। महात्मा गाँधी एवं पं. लाल बहादुर शास्त्री पर केन्द्रित विशेष रेडियो कार्यक्रम “रेडियो आजाद हिन्द” 90.8 मेगा हर्ट्ज पर सुबह 7, 8, 9.30, 11 और 11.30 बजे पर प्रसारित किये जायेंगे।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here