श्रमिकों को कौशल के अनुसार रोजगार देने के लिये लगेंगे रोजगार मेले


श्रमिकों को कौशल के अनुसार रोजगार देने के लिये लगेंगे रोजगार मेले


आदिम-जाति कल्याण मंत्री ने ग्राम चिल्हारी में ग्रामीणों को किया संबोधित 


भोपाल : बुधवार, जून 10, 2020, 19:15 IST

आदिम-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों को गाँव में ही मनरेगा के माध्यम से रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को कौशल के अनुसार रोजगार से जोड़ने के लिये रोजगार मेले भी लगाये जायेंगे। आदिम-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम चिल्हारी में ग्राम वासियों को संबोधित कर रहीं थीं।

आदिम-जाति कल्याण मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान राज्य सरकार के प्रयासों से जिले से बाहर अन्य प्रदेशों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों की वापसी सुनिश्चित की गई है। प्रवासी श्रमिकों को संकट के समय प्रधानमंत्री अनाज वितरण योजना में नि:शुल्क अनाज वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि मानपुर क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में पहले कभी काफी पीछे हुआ करता था। अब इस क्षेत्र में 12 हायर सेकण्डरी और 50 सरकारी हाई स्कूल संचालित हैं। आदिम-जाति कल्याण मंत्री ने ग्रामीणों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जिला प्रशासन द्वारा लिये गये निर्णयों और निर्देशों का सख्ती से पालन किये जाने का आग्रह किया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधिगण मौजूद थे।


मुकेश मोदी/गजेन्द्र


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here