श्री कमल दीक्षित ने ध्येय निष्ठ पत्रकारिता की 


श्री कमल दीक्षित ने ध्येय निष्ठ पत्रकारिता की 


मुख्यमंत्री श्री चौहान दी श्रद्धांजलि 


भोपाल : बुधवार, मार्च 10, 2021, 20:20 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज  सिंह चौहान ने पत्रकार श्री गीत दीक्षित के पिता मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दीक्षित  के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री कमल दीक्षित पत्रकारिता और लेखन के लिए समर्पित रहे। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान थी। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भी सेवाएँ दी। स्व. कमल दीक्षित ने शिष्यों की कई पीढ़ियाँ तैयार की। वे अनेक समाचार-पत्रों में संपादकीय सलाहकार और प्रमुख संपादक के रूप में कार्यरत रहे। उनकी ध्येय निष्ठ पत्रकारिता का हमेशा स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. दीक्षित की आत्मा की शांति और शोकाकुल दीक्षित परिवार सहित उनके मित्रों और  प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here