श्री बाबा महाकाल के करने हैं दर्शन… यहां से बस करें बुक, मिलेगी इतने रुपए में सभी सुविधाएं, जानें डिटेल

लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. नए साल और मकर संक्रांति में लोग घूमने का प्लान बनाते हैं. क्योंकि लोग अक्सर ठंड के मौसम में घूमना ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आप भी इस नए साल के अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल घूमना चाहते हैं, तो जांजगीर में श्री बाबा महाकाल तीर्थ यात्रा सेवा द्वारा जांजगीर नैला से दिनांक 09 जनवरी 2024 को स्पेशल लग्जरी ए.सी., स्लीपर कोच बस द्वारा 07 दिनों की यात्रा के लिए ले जा रहे हैं. जिसमें मध्यप्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल मैहर, सीहोर, बागेश्वर धाम, उज्जैन, ओंकारेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे.

श्री बाबा महाकाल तीर्थ यात्रा सेवा जांजगीर के खगेश नामदेव ने बताया कि उनके संस्था द्वारा प्रत्येक साल की तरह इस साल भी यात्रा ले जाई जा रही है. जोकि 09 जनवरी 2024 में जांजगीर नैला से स्पेशल लग्जरी ए.सी., स्लीपर कोच बस जाएगी. जिसमें यात्रियों की बुकिंग के लिए सेवा शुल्क में लोअर स्लीपर कोच का 9500 रुपए, अपर स्लीपर कोच का 8500 रुपए और पुश बैक सीट का 7500 रुपए निर्धारित किया गया है. जिसमें 05 साल तक के बच्चे फ्री में यात्रा कर सकते हैं. यात्रियों को अपना सीट बुक कराने के लिए 2000 रुपए एडवांस जमा कर अपना सीट सुरक्षित करा सकते हैं.

यात्रा में ये सभी मिलेगी सुविधाएं

  • तीर्थ यात्रा समिति द्वारा यात्रियों के लिए सर्वसुविधा युक्त धर्मशाला या लॉज में रहने के लिए व्यवस्था की जाएगी.
  • सुबह चाय नाश्ता एवं रात्रि में भोजन दिया जाएगा.
  • जलपान एवं भोजन रोज नया बदला जाएगा.(भोजन रोटी, चावल, दाल, सब्जी दिया जाएगा)

इन तीर्थ स्थलों के कर सकेंगे दर्शन
जांजगीर नैला से 09 जनवरी 2024 को बस निकलेगी और मैहर में मां शारदा देवी दर्शन, चित्रकूट में रामघाट, गुप्त गोदावरी, हनुमान गढ़ी सीहोर में बाबा केदारेश्वर धाम, प्रदीप मिश्रा जी, बागेश्वर धाम में बाला जी दर्शन धीरेन्द्र शास्त्री जी, उज्जैन में बाबा महाकाल दर्शन, गढ़कालिका, काल भैरव, हरसिद्धि देवी, बेताल वटवृक्ष, क्षिप्रा घाट, बड़ा गणेश मंदिर, इंदौर खजराना मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, अमरकंटक, रतनपुर में मां महामाया देवी दर्शन के पश्चात वापस जांजगीर आएगी. अपनी सीट बुक कराने के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. खगेश नामदेव, नैला 7415622866, गोविंद देवांगन, जांजगीर 7974362831

Tags: Chhattisagrh news, Local18, Religion


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here