श्री राजीव शर्मा रेशम विकास एवं प्रशिक्षण सहकारी संघ के एम.डी. नियुक्त
भोपाल : गुरूवार, जुलाई 23, 2020, 20:48 IST

राज्य शासन द्वारा श्री राजीव शर्मा आयुक्त हाथकरघा एवं हस्तशिल्प तथा प्रबंध संचालक म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम को म.प्र. सेरीकल्चर डेव्लपमेंट एण्ड ट्रेंडिंग को-आपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध संचालक और श्री पुरूषोत्तम शर्मा संयुक्त संचालक हाथकरघा को कार्यकारी संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एक अन्य आदेश में श्री योगेश परमार, उप संचालक रेशम राजगढ़ को उप संचालक रेशम संचालनालय में पदस्थ करते हुए म.प्र. सेरीकल्चर डेव्लपमेंट एण्ड ट्रेंडिंग को-आपरेटिव फेडरेशन के महाप्रबंधक के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अनिल वशिष्ठ
Source link

