श्री राजेश श्रीवास्तव द्वारा वन बल प्रमुख का पदभार ग्रहण


श्री राजेश श्रीवास्तव द्वारा वन बल प्रमुख का पदभार ग्रहण


 


भोपाल : सोमवार, जून 1, 2020, 16:50 IST

प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राजेश श्रीवास्तव ने आज सतपुड़ा भवन स्थित वन मुख्यालय में राज्य वन बल प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। भारतीय वन सेवा संवर्ग 1984 के वन अधिकारी श्री श्रीवास्तव इसके पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक के पद पर पदस्थ थे।

श्री श्रीवास्तव ने वर्ष 1986 में पन्ना उत्तर सामान्य वन मण्डल से अपनी सेवायें प्रारंभ की। इसके बाद वे गुना उत्पादन, वन विकास निगम, सरगुजा उत्पादन, बिलासपुर सामाजिक वानिकी, श्योपुर कला क्षेत्रीय, छतरपुर, राज्य वन अनुसंधान केन्द्र, जबलपुर में पदस्थ रहे। अप्रैल 2003 से वन संरक्षक के पद पर श्री श्रीवास्तव ने सागर, इंदौर तथा उज्जैन में कार्य किया। वर्ष 2008 में मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति के बाद वे उज्जैन वनवृत्त, वन विकास निगम मुख्यालय तथा राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ रहे। जल संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर इन्होंने अपनी सेवाएं दी।

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर जुलाई 2014 में पदोन्नति उपरांत लघु वनोपज संघ के अतिरिक्त वन मुख्यालय में वित्त एवं बजट तथा प्रशासन-राजपत्रित शाखा में पदस्थ रहे। मई 2018 में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद उत्पादन तथा अनुसंधान एवं विस्तार शाखा में पदस्थ रहे हैं। प्रबंध संचालक, राज्य लघु वनोपज संघ के पद पर भी कार्य किया।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here