श्री राम मंदिर भूमि पूजन पर मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया सुन्दरकांड का पाठ


श्री राम मंदिर भूमि पूजन पर मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया सुन्दरकांड का पाठ


क्षेत्र के 25 हजार परिवारों को हनुमान चालीसा वितरित 


भोपाल : बुधवार, अगस्त 5, 2020, 14:44 IST

अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज श्री राम मंदिर भूमि पूजन पर इंदौर में शंखनाद के साथ सनातन धर्म का प्रतीक भगवा ध्वज फहराया। रामनाम धुन के बाद उनके निवास पर सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के दौरान कोविड-19 के बचाव के लिये जारी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

इससे पूर्व सुश्री ठाकुर द्वारा महू विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार परिवारों को हनुमान चालीसा उपलब्ध करवाई गई। हनुमान चालीसा का पाठ प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक किया गया।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here