संगीत निर्देशक वाजिद खान का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित – Wajid khan of music director duo sajid wajid passed away coronavirus tmov

मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद खान का निधन हो गया है. वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. फिल्म इंडस्ट्री में साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान को लेकर हस्तियों से लेकर उनके समर्थकों ने शोक जाहिर कर रहे हैं.

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताया है. प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, दुखद समाचार. एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी. हमेशा मुस्कुराते रहते थे. बहुत जल्द गए. उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना. आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here