संगीत सम्राट पंडित जसराज के निधन पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धांजलि दी


संगीत सम्राट पंडित जसराज के निधन पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धांजलि दी


पंडित जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है
 


भोपाल : सोमवार, अगस्त 17, 2020, 19:59 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक संगीत सम्राट पंडित जसराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हार्दिक श्रद्धांजलि दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि ‘पंडित जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी अनूठी आवाज एवं गायन से देश एवं दुनिया के संगीतप्रेमियों के हृदय में विशेष स्थान रखते थे। मैं उनके निधन के समाचार से अत्यंत स्तब्ध एवं दु:खी हूँ। पंडित श्री जसराज का मध्यप्रदेश से गहरा नाता था। वे भारत भवन भोपाल के ट्रस्टी थे तथा नर्मदा सेवा यात्रा में मेरे साथ सम्मिलित हुए थे। उनको हार्दिक श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन’।


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here