संजय राउत बोले- मजदूर मर रहे हैं, निजी वाहनों को इजाजत दें राज्य सरकारें – Coronavirus lockdown maharashtra shiv sena leader sanjay raut migrant labour issues

  • महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के पार
  • राज्य में कोरोना से अब तक 779 लोगों की मौत हुई

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20 हजार के पार जा चुकी है. इस जानलेवा वायरस के चलते अब तक करीब 779 लोगों की मौत हुई है. राज्य में प्रवासी मजदूरों के घर वापसी का सिलसिला जारी है. इस बीच पैदल जा रहे मजदूरों को लेकर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत का बयान आया है.

संजय राउत ने ट्वीट करके कहा कि मजदूर वर्ग पैदल निकल रहा है, यह अच्छी बात नहीं है. छोटे बच्चे उनके साथ हैं. रेलवे उनके लिए गाड़ियां छोड़ने को तैयार नहीं है. ऐसे में राज्य सरकार को निजी वाहनों को अनुमति देना जरूरी है. लोग पैदल चलते-चलते बीमार पड़ रहे हैं. मर रहे हैं. उनका चलना फिर भी रुका नहीं है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इससे पहले पालघर में दो साधु समेत तीन लोगों की लिंचिंग के बाद संजय राउत का बयान आया था. दरअसल, इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को फोन किया था और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी. वहीं, जब बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या हुई तो महाराष्ट्र के सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन कर राजनीतिक हिसाब चुकता कर दिया.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इस दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि था “भयानक! बुलंदशहर, यूपी के एक मंदिर में दो साधुओं की हत्या, लेकिन मैं सभी से अपील करता हूं कि वे इसे सांप्रदायिक न बनाएं, जिस तरह से कुछ लोगों ने पालघर मामले में करने की कोशिश की.”

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here