संस्कृति मंत्री ने पुरातत्व संग्रहालय सिरोंज के नये भवन का शिलान्यास किया


संस्कृति मंत्री ने पुरातत्व संग्रहालय सिरोंज के नये भवन का शिलान्यास किया


 


भोपाल : रविवार, मार्च 7, 2021, 17:04 IST

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने सिरोंज एवं विदिशा जिले की पुरासंपदा को सुरक्षित रखने के लिये पुरातत्व संग्रहालय सिरोंज के नवीन भवन का शिलान्यास किया। सिरोंज संग्रहालय में पुरातत्वीय उत्खनन, प्रतिमा वीथिका, इतिहास वीथिका, मुद्रा एवं अभिलेख वीथिका बनाई जावेगी। इस अवसर पर विधायक श्री उमाकांत शर्मा सहित गणमान्य बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत अनुदान राशि 1 करोड़ 91 लाख रूपये से संग्रहालय का निर्माण कराया जायेगा। डॉ. गीता सभरवाल, उप संचालक ने बताया कि संग्रहालय का नक्शा एप्को द्वारा बनाया गया है और पी.आई.यू. लोक निर्माण विभाग, विदिशा को निर्माण एजेन्सी बनाया गया है।


अनुराग उइके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here