संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ने भजन गायक श्री चंचल को श्रद्धांजलि दी
भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 22, 2021, 21:08 IST

संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रख्यात भजन गायक श्री नरेन्द्र चंचल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा है कि भजन गायकी के क्षेत्र में श्री चंचल का अप्रतिम स्थान रहा है और उनकी बेजोड़ भजन गायकी सदैव याद रखी जायेगी। संस्कृति मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि श्री चंचल की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।
नीरज शर्मा
Source link

