संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर करेंगी खजुराहो महोत्सव का शुभारंभ


संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर करेंगी खजुराहो महोत्सव का शुभारंभ


 


भोपाल : गुरूवार, फरवरी 18, 2021, 22:01 IST

पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा बाबू सिंह ठाकुर 20 फरवरी को रात्रि 7 बजे खजुराहो महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। सुश्री ठाकुर 21 फरवरी को सुबह खजुराहो में फूड एण्ड क्रॉफ्ट इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।

इसके पहले मंत्री सुश्री ठाकुर 19 फरवरी की शाम इंदौर से ओरछा के लिये प्रस्थान करेंगी। सुश्री ठाकुर 20 फरवरी को सुबह ओरछा में ग्रामीण पर्यटन अंतर्गत विकसित किये गये प्रथम ग्राम लाडपुराखास का उद्घाटन कर खजुराहो के लिये प्रस्थान करेंगी। मंत्री सुश्री ठाकुर शाम को खजुराहो में रैनफाल का भी निरीक्षण करेंगी। मंत्री सुश्री ठाकुर कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सागर, विदिशा, रायसेन होते हुए शाम को भोपाल वापस आयेंगी।


अनुराग उईके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here