छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं.
सड़क हादसे (Road Accident) से होने वाली मौतों के मामले में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) देश भर में 11 वें नंबर पर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ में हर महीने 350 लोगों की औसतन मौत सड़क हादसों में हो जा रही है.
प्रदेश में सबसे ज्यादा राजनांगांव में 15 और रायपुर में 9 जगहों के अलावा मुंगेली जिले में बड़ी संख्या में स्पॉट का चिह्नांकन किया गया है. पिछले तीन साल के सड़क हादसों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट तैयार की हैं. अगर साल 2016 से अगस्त 2020 तक के मौतों के आंकड़ों को देखे तो हर साल मौत के आंकडे बढ़ते जा रहे हैं.
वर्षवार सड़क हादसे
वर्ष हादसे मौत की संख्या2016 13580 3908 2017 13563 4136 2018 13864 4592 2019 14000 4956 2020 8000 3032
बीजेपी ने साधा निशाना
प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर राज्य सरकार को बीजेपी घेर रही है. बीजेपी के नेता चंद्रशेखर साहू का कहना है कि राज्य सरकार को मॉनिटरिंग करने की जरुरत हैं. इस तरह से बढ़ते सड़क हादसों को लेकर आमलोगो में भी सड़क पर चलने में डर लग रहा है. वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हम समय-समय पर सड़क हादसों की समीक्षा करते हैं. रायपुर सीएसपी अजय कुमार यादव का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान भी चलाए जा रहे है.

