सभी के सहयोग से ही कोरोना को हराएंगे : मंत्री डॉ. मिश्रा


सभी के सहयोग से ही कोरोना को हराएंगे : मंत्री डॉ. मिश्रा


 


भोपाल : शुक्रवार, मई 8, 2020, 16:31 IST

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज इंडियन बैंक के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 25 लाख रूपये का चैक भेंट करने पर प्रशंसा की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने सराहना करते हुए कहा कि इससे कोरोना संकट से आम व्यक्ति को राहत प्रदान करने में सरकार को सहायता मिलेगी। उन्होने कहा कि संकट की इस घड़ी में विभिन्न शासकीय, अशासकीय, स्वयंसेवी संस्थानों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों के द्वारा किया जा रहा ये योगदान सरकार को प्रोत्साहित भी करता है और बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरक साबित होता है।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here