सभी को जरूरत पर मिल रही हैं चिकित्सा सुविधाएँ


सभी को जरूरत पर मिल रही हैं चिकित्सा सुविधाएँ – राज्य मंत्री श्री यादव


शीघ्र चिकित्सा सुविधा से बचाई जा सकी प्रियंका की जान
 


भोपाल : सोमवार, मई 3, 2021, 20:27 IST

राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं कोविड-19 के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव को भेंसोनकलाँ निवासी श्री दीवान सिंह ने मोबाइल पर बताया कि उनकी बेटी प्रियंका कटारिया के गर्भ में बच्चा मर गया है। उन्होंने अनुरोध किया तत्काल ऑपरेशन नहीं किया गया, तो बेटी की जान को भी खतरा है।

राज्य मंत्री श्री यादव ने जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक को प्रियंका का तत्काल ऑपरेशन करने के निर्देश दिये और श्री दीवान सिंह से कहा कि वे शीघ्र अस्पताल पहुँचें। चिकित्सकों ने पूरी सावधानी के साथ प्रियंका के गर्भ से मरा हुआ बच्चा निकाल लिया और उसका समुचित इलाज भी कर रहे हैं।

अशोकनगर जिला चिकित्सालय पहुँचकर राज्य मंत्री श्री यादव ने वहाँ भर्ती रोगियों से भेंट कर उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधाएँ दी जा रही हैं। इस दौरान प्रियंका के पिता श्री दीवान सिंह भी राज्य मंत्री से मिले और अपनी बेटी के स्वास्थ्य के संबंध में पूरी जानकारी दी।


समर चौहान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here