सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी, स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में स्कूल बंद करने का निर्णय किया गया था

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में स्कूल बंद करने का निर्णय किया गया था

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (chhattishgarh) में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के तहत स्कूलों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय किया है. सरकार ने अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. साथ ही होम एग्जाम वाले स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन देने का भी निर्णय किया गया है. बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की अध्यक्षता में रविवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में स्कूल बंद करने का निर्णय किया गया था, जिसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया.

बोर्ड परीक्षाएं होंगी समय पर

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी. इन परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे. यह आदेश राज्य सरकार, केन्द्र सरकार और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार देर शाम इस आशय का आदेश महानदी भवन से जारी कर दिया है.

सभी तकनीकी शिक्षण संस्थान भी बंदकोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य शासन ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय और निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राज्य कौशल विकास के सभी प्रशिक्षण और शैक्षणिक कार्य को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने का आदेश आज देर शाम जारी कर दिया गया है. राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा इस आशय का आदेश आज महानदी भवन से जारी किया गया है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here