समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें : मंत्री श्री कंषाना


समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें : मंत्री श्री कंषाना


दतेहरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना से 22 ग्रामों को मिलेगा पेयजल 


भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 8, 2020, 17:38 IST

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने दतेहरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का कार्य समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ किए जाने के निर्देश पीएचई अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाने से जहाँ आम जनता को योजना का लाभ मिल जाता है वहीं निर्धारित लागत में कार्य होने से सरकार के धन की बचत भी होती है।

मुरैना जिले के कोतवाल डैम (जल स्त्रोत) से 22 ग्रामों में घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध कराने की इस योजना की लागत 32.24 करोड़ रूपये है। दतेहरा ग्रामीण समूल जल प्रदाय योजना से 45 हजार से अधिक आबादी को 7 हजार 460 घरेलू नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा सकेगा। योजना का कार्य प्रगति पर है और इसे पूर्ण करने का लक्ष्य 31 मार्च 2021 निर्धारित किया गया है।

योजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामों में मिरगेन, दीधावाली, दतेहरा, परीक्षा, ढूगरपुर, अजनौदा, सुजानपुर, खैरिया कलां, काजी बसइंया, नागरा, कोतवाल, बिछोला, बमरौली, मदन बसई, गिरगौथ, बिरतोली, बरेंदा, खैरा, नरसिंहपुर, माता बसईया, भिकोलाकापुर एवं भातपुर शामिल हैं।


समर चौहान

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here