सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन कल से, इन बच्चों को मिलगी प्राथमिकता Chhattisgarh govt English medium schools admission start tomorrow check seats and rules

दूसरी कक्षा में एडमिशन के लिए इंग्लिश मीडियम के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी.

Chhattisgarh School Admission : छत्तीसगढ़ में सरकारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है. एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से होंगे.

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन कल यानी 15 मई से शुरू होने जा रहा है. इन स्कूलों में पहली कक्षा से 12वीं तक के छात्रों का एडमिशन होगा. इसमें 50% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा अंत्योदय और बीपीएल कैटेगरी के छात्रों के लिए भी सीटें आरक्षित हैं. वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घोषणा कर चुके हैं कि कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता खो चुके बच्चों को एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी. इन सब के चलते माना जा रहा है कि सीटें सीमित होने के कारण अभिभावकों को काफी जद्दोजहद करना पड़ सकता है. इस साल एडमिशन के लिए मध्यम वर्गीय परिवारों की भी निगाहें सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की ओर है. पिछले साल से कोरोना संक्रमण की वजह स्कूल बंद थे, फिर भी निजी स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर पूरे साल की फीस ले ली गई थी. ऐसे में अब बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों से निकालकर सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाना चाह रहे हैं. इसके चलते भी एडमिशन को लेकर मारामारी मच सकती है. रायपुर की अंजली मिश्रा का कहना है कि कोरोना काल में उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा है और बच्चों की फीस भरने में भी परेशानी हो रही है ऐसे में वे अपने बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूल में डालने की कोशिश करेंगे. नए सत्र में खुलेंगे 199 नए इंग्लिश मीडियम स्कूलकोरोना महामारी के मद्देनजर इस साल एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही किए जा सकेंगे. साथ ही नए शिक्षा सत्र 2021-22 में 119 नये इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे. वर्तमान में प्रदेश भर में 52 स्कूलों का संचालन हो रहा है. इन सभी स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया एक साथ शुरू की जा रही है. शिक्षा विभाग ने पहली में एडमिशन के लिए कोई शर्त नहीं रखी है लेकिन दूसरी कक्षा में एडमिशन के लिए इंग्लिश मीडियम के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. बताया जा रहा है कि अगर तय संख्या से ज्यादा आवेदन प्राप्त होते हैं तब ऐसी स्थिति में लाटरी पद्धति के जरिए बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा. ये भी पढ़ें-  राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अभी और आगे टलेंगी
CG 10th Board Result 2021:10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के नतीजे जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट्स




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here