सरकार ने जारी की 31 लैब की लिस्ट, यहां करा सकते हैं कोरोना की जांच – Corona virus modi government 31 labs list covid 19 test suspects list

देशभर में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या अब 31 हो गई है. कोरोना को लेकर पूरा देश अलर्ट पर है. अगर आप कोरोना वायरस का टेस्ट कराना चाहते हैं तो इन 31 लैबोरेटरी में परीक्षण करा सकते हैं. सरकार ने लैबोरेटरी की लिस्ट जारी कर दी है. 13 लैबोरेटरी में पहले से टेस्ट किया जा रहा था, जबकि 18 लैबोरेटरी में जांच की सुविधा आज से शुरू की गई है.

सरकार की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली के एम्स, लखनऊ के केजीएमयू, जयपुर के एसएमएस, कोलकाता के एनआईसीईडी, गुवाहाटी के जीएमटी, नागपुर के आईजीजीएमसी, मुंबई के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद के बीजे मेडिक कॉलेज, सिकंदराबाद के गांधी मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरू के बीएमसीआरआई और एनआईवी फिल्ड यूनिट, चेन्नई के केआईपीएमआर और अलापुज्जहा के एनआईवी फिल्ड यूनिट में जांच की सुविधा है.

इसके अलावा आज यानी 6 मार्च से श्रीनगर के एसकेआईएमएस, जम्मू के जीएमसी, चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर, जोधपुर के एसएनएमसी, पटना के आरएमआरआईएस, डिब्रूगढ़ के आरएमआरसी, अगरतला के जीएमसी, भुवनेश्वर के आरएमआरसी, रायपुर एम्म, भोपाल एम्स, जबलपुर एनआईआरटीएच, तिरुपति के एसवीआईएमएस, पुडुचेरी के आईआईपीएमईआर, अमृतसर के जीएमसी, वाराणसी के आईएमएस बीएचयू, हल्दवानी के जीएमसी, जामनगर के एमपी शाह और थेनी के जीएमसी में भी जांच की सुविधा शुरू हो गई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here