सरकार संवेदनशीलता से कर्मचारियों के हित में निर्णय करेगी : मंत्री श्री पटेल


सरकार संवेदनशीलता से कर्मचारियों के हित में निर्णय करेगी : मंत्री श्री पटेल


मंडी बोर्ड कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
 


भोपाल : रविवार, सितम्बर 6, 2020, 21:09 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आज मंडी बोर्ड कार्यालय में मंडी बोर्ड के संयुक्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ शीघ्र ही उनके हित में निर्णय लेगी।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार सरकार मंडी के समस्त कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारिक स्तर पर चर्चा कर उनके हित में निर्णय करेगी।

मंत्री श्री पटेल ने  बैठक में कहा कि मंडी बोर्ड के कर्मचारियों की मांगों के संबंध में 15 दिन के आवश्यक अधिकारिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी ।किसी भी कर्मचारी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार सहानुभूति पूर्वक  विचार कर उनके हित में निर्णय लेगी।मंडी बोर्ड कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री बीबी फौजदार ने बैठक में कर्मचारियों के हित में सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान और कृषि मंत्री श्री  पटेल का आभार व्यक्त करते हुए हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here