सरसों का उपार्जन 10 जून तक होगा


सरसों का उपार्जन 10 जून तक होगा – मंत्री श्री पटेल


 


भोपाल : शनिवार, मई 30, 2020, 20:03 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों का उपार्जन विलंब से शुरू होने और किसानों की माँग पर सरकार ने उपार्जन की तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया है कि अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों का उपार्जन 10 जून तक होगा। प्रमुख सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री अजीत केसरी ने उपार्जन की अंतिम तिथि में वृद्धि किये जाने संबंधी आदेश जारी करते हुए कहा है कि रबी विपणन वर्ष 2020-21 में सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिये अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। उपार्जन की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here