सहकारिता एवं लोक-सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. भदौरिया ने लगाया आम का पौधा


सहकारिता एवं लोक-सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. भदौरिया ने लगाया आम का पौधा


 


भोपाल : शुक्रवार, मार्च 5, 2021, 21:00 IST

सहकारिता एवं लोक-सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर मंत्रालय परिसर में आम का पौधा रोपा। इस अवसर पर मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि पेड़ों से ही हमें प्राण वायु मिलती है, जिसके चलते पृथ्वी के सभी प्राणियों का जीवन संभव होता है।

मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया ने कहा कि निहित स्वार्थों के वशीभूत होकर लोग वृक्षों को काट देते हैं। हमारे प्रयास होने चाहिए कि वृक्षों को बचाने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित हो और लोग स्व-प्रेरणा से पौधरोपण करें। सभी को आगे आकर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ परिवेश की सौगात मिल सके।


बाविता मिश्रा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here