सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया का संशोधित दौरा कार्यक्रम
भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 22, 2020, 16:54 IST

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया का 23 से 26 दिसम्बर तक भिण्ड जिले के प्रवास का 4 दिवसीय संशोधित दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। मंत्री डॉ. भदौरिया अब 23 दिसम्बर को सुबह 9 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिये कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। अपरान्ह 2 बजे ग्वालियर सर्किट हाउस पहुँचेंगे। शाम 4 बजे ग्वालियर से भिंड के लिये प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम भिंड में करेंगे।
मंत्री डॉ. भदौरिया 24 दिसम्बर को सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत प्रतापपुरा, सुबह 11:30 बजे ग्राम पंचायत जम्हौरा, अपरान्ह 2 बजे ग्राम पंचायत गोहदूपुरा, अपरान्ह 3 बजे ग्राम पंचायत जमसारा तथा शाम 4:15 बजे ग्राम पंचायत आकोन में निर्माण कार्यों के भूमि-पूजन/लोकार्पण/जनसम्पर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम भिंड में करेंगे।
मंत्री डॉ. भदौरिया 25 दिसम्बर को सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत स्योडा, दोपहर बाद 1 बजे ग्राम पंचायत मीसा, दोपहर बाद 2:30 बजे ग्राम पंचायत कनावर में निर्माण कार्यों के भूमि-पूजन/लोकार्पण/जनसम्पर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम भिंड में करेंगे।
मंत्री डॉ. भदौरिया 26 दिसम्बर को सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत जौरी कोतवाल, सुबह 11:30 बजे ग्राम पंचायत किशुपुरा (चितावली), दोपहर बाद 2 बजे ग्राम पंचायत नखनौली, दोपहर बाद 3:30 बजे ग्राम पंचायत सुरपुरा, शाम 4:30 बजे ग्राम पंचायत क्यारीपुरा में निर्माण कार्यों के भूमि-पूजन/लोकार्पण/जनसम्पर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 6 बजे भिंड से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
श्रवण कुमार सिंह
Source link

