सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा
भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 10, 2020, 16:37 IST

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया 11 दिसम्बर को अपरान्ह 2 बजे से मंत्रालय स्थित कक्ष में सहकारिता विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक/ आवास संघ/ राज्य सहकारी संघ/ उपभोक्ता संघ/ बीज संघ उपस्थित रहेंगे।
श्रवण कुमार सिंह
Source link

