सांस लेने में तकलीफ के बाद सरोज खान अस्पताल में भर्ती, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव – Choreographer saroj khan hospitalised due to breathing issue tests negative for covid 19

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उनकी कोरोना की जांच भी हुई है. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वह अब ठीक हैं. उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनका कोरोना का टेस्ट किया गया था जो निगेटिव रहा. उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की हिट कोरियोग्राफर हैं सरोज खान, ये 10 गाने हुए सबसे पॉपुलर

चार दशक से अधिक के करियर में सरोज खान को 2 हजार से अधिक गीतों को कोरियोग्राफ करने का श्रेय जाता है. 22 नवंबर 1948 को जन्मीं सरोज खान बॉलीवुड में ऐसा नाम है, जिसे हर कोई जानता है और उनके काम की सराहना करता है.

सरोज खान ने अपने करियर में कई फेमस गानों को कोरियोग्राफ किया है. देवदास का डोला रे डोला, माधुरी दीक्षित स्टारर तेजाब फिल्म का गाना एक दो तीन और जब वी मेट फिल्म का ये इश्क हाय जैसे गीतों को उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया है. 71 वर्षीय सरोज खान की बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी. उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल किया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here