सागर में दरवाजे पर फन फैलाकर बैठा 5 फीट का ब्लैक कोबरा, परिवार एक घंटे तक कमरे में कैद

मध्य प्रदेश के सागर जिले के पथरिया जाट लोधीपुरा गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। सुबह जब एक परिवार नींद से जागा और दरवाजा खोलने पहुंचा, तो दरवाजे की कुंडी और सांकल पर करीब 5 फीट लंबा जहरीला ब्लैक कोबरा फन फैलाए बैठा मिला। सांप को देखते ही पूरे परिवार में दहशत फैल गई।सांप के डर से परिवार करीब एक घंटे तक कमरे के अंदर ही कैद रहा। किसी की हिम्मत दरवाजा खोलने की नहीं हुई। भय के माहौल में परिवार के सदस्य भगवान शिव का स्मरण करते हुए “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते रहे और सुरक्षित बचने की प्रार्थना करते रहे। बाद में स्थानीय लोगों और सर्प विशेषज्ञ की मदद से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here